केदारनाथ के चौराबाड़ी ग्लेशियर पर हिमस्खलन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

केदारनाथ। केदारनाथ के ऊपरी हिमालय क्षेत्र में स्थित चौराबाड़ी ग्लेशियर में गुरुवार दोपहर भारी हिमस्खलन हुआ। ग्लेशियर से बड़े पैमाने पर बर्फ टूटकर नीचे की ओर गिर गई। इस दौरान बर्फ का तेज़ रफ्तार से बहता गुबार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई। धाम में मौजूद श्रद्धालुओं और मंदिर से जुड़े पदाधिकारियों ने ऊपरी क्षेत्र में बर्फ का गुबार देखा और उसका वीडियो रिकॉर्ड किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here