बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेन्द्र शास्त्री और प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास आज उत्तरकाशी पहुंचे। वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से गंगनानी पहुंचे, जहां उन्होंने मां यमुना के तट पर विशेष पूजा अर्चना की।

पूजा के बाद दोनों यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली के लिए रवाना हुए, जहां वे यमुना के दर्शन कर वहां भी विशेष पूजा अर्चना करेंगे। इस मौके पर स्थानीय श्रद्धालुओं और भक्तों की भीड़ ने उनका स्वागत किया।