गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव गंगनानी में व्यापारियों में पुलिस के वनवे-गेटवे सिस्टम के खिलाफ भारी आक्रोश है। गंगनानी के व्यापारियों ने शुक्रवार को गेटवे सिस्टम के खिलाफ अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद कर दिए हैं।

व्यापारियों का कहना है कि गंगोत्री धाम जाने वाला यात्री गंगनानी के गर्मकुण्ड में स्नान कर अपनी यात्रा पर आगे बढ़ता है, लेकिन इस वर्ष पुलिस के गेटवे सिस्टम के कारण गंगनानी में एक भी वाहन नहीं रुक रहा है।

इस वजह से गंगनानी के व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई व्यापारी ऐसे हैं, जिन्होंने बैंक और अन्य जगहों से लोन-उधार लेकर दुकानें खोली हैं। ऐसे में अगर गंगनानी में यात्री नहीं रुकता तो उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।विज्ञापन

Gangotri Dham Outrage against Main stop Gangnani one-way-gateway system Chardham Yatra 2024

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के सैलाब उमड़ने से राज्य सरकार की व्यवस्थाएं कम पड़ गई हैं।

Gangotri Dham Outrage against Main stop Gangnani one-way-gateway system Chardham Yatra 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना चुनावी दौरा बीच में छोड़कर लौटना पड़ा है। आते ही उन्होंने राज्य सचिवालय पहुंचकर चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की और यात्रा को व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए फिलहाल तीन दिन के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। यह रोक शुक्रवार 17 मई से 19 मई तक रहेगी।

Gangotri Dham Outrage against Main stop Gangnani one-way-gateway system Chardham Yatra 2024

मुख्यमंत्री ने चारधाम के सभी मार्गों के एंट्री प्वाइंट एवं विकासनगर, यमुना पुल क्षेत्र, धनौल्टी, सुवाखोली में भी सख्ती से चेकिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

Gangotri Dham Outrage against Main stop Gangnani one-way-gateway system Chardham Yatra 2024

उन्होंने कहा, इन स्थलों पर यात्रियों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाए। बैठक के बाद मुख्य सचिव ने वीडियो संदेश में कहा, मंदिरों के परिसर में मोबाइल फोन के सामान्य प्रयोग पर प्रतिबंध नहीं होगा।