टिहरी में कुदरत का कहर: उजड़े आशियाने…राहत शिविर में अपनों को देख रो पड़े लोग

उत्तराखंड में टिहरी के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में शनिवार को भूस्खलन ने तबाही मचा दी। गनीमत रही कि आपदा ग्रस्त तिनगढ़ गांव को समय रहते खाली करा दिया गया था, जिससे वहां बड़ी जनहानी होने से बच गई। वहां गांव में 50 परिवार थे जिन्हें समय रहते राहत शिविर में शिफ्ट कर दिया। 

उसके तीन घंटे बाद ही गांव के ऊपर भूधंसाव होने से करीब 15 मकान जमीदोज हो गए। मौत के मुंह से बच निकले ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का आभार जताया। वहीं, अपने घरों को उजड़ते देख पीड़ितों के चेहरे पर दर्द साफ दिखाई दे रहा है, कई लोग अपने रिश्तेदारों से मिलकर फफक-फफक कर रो पड़े।

Tehri Disaster: Homes destroyed after landslide People cried in relief centres Painful Photos

बता दें कि आपदा प्रभावित क्षेत्र के ग्राम तोली में हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक कमरे में सो रही मां-बेटी की मलबे में दबकर मौत होने पर राहत एवं बचाव टीम मौके पर गई थी। राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेने के लिए घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह और डीएम मयूर दीक्षित भी मौके पर पहुंचे।

Tehri Disaster: Homes destroyed after landslide People cried in relief centres Painful Photos

उन्होंने तोली में हुए नुकसान का जायजा लिया। उसके बाद वह तिनगढ़ गांव पहुंचे। वहां गांव के पास में ही उच्च प्राथमिक स्कूल भिगुन में भी मलबा घुस गया था। गांव का मुआयना करने के बाद खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने करीब 12 बजे के दौरान गांव खाली करवाकर इंटर कालेज में शिफ्ट करा दिया। उसके कुछ देर बाद ही अपराह्न करीब तीन बजे तिनगढ़ गांव के ऊपर से भूस्खलन शुरू हो गया।

Tehri Disaster: Homes destroyed after landslide People cried in relief centres Painful Photos

गांव के 12 से 15 आवासीय मकान करीब सौ मीटर ऊपर से आए मलबे की चपेट में आकर दब गए। ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते मकान खाली नहीं कराए गए होते तो बड़ी जनहानी हो सकती थी। उन्होंने प्रशासनिक टीम का आभार जताया है। एसडीएम अपूर्वा सिंह ने कहा कि भूस्खलन होने तिनगढ़ में करीब 15 मकान मलबे में दब गए हैं।

Tehri Disaster: Homes destroyed after landslide People cried in relief centres Painful Photos

बारिश से अब भी खतरा बना हुआ है। गांव के सभी घर खाली करा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि गांव के कई लोग अपने रिश्तेदारी में गए हैं, जबकि 51 लोग राहत शिविर में रह रहे हैं। नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। तोली गांव के आपदा प्रभावित वीरेंद्र शाह को फौरी राहत के रूप में नौ लाख 35 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here