तीलू रौतेली पुरस्कार: 13 महिलाओं और 33 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिलेगा सम्मान

उत्तराखंड सरकार ने इस वर्ष प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन किया है। यह सम्मान समारोह 4 सितंबर को आईआरडीटी सभागार में आयोजित किया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि तीलू रौतेली पुरस्कार के साथ ही 33 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपनी क्षमता से बढ़कर प्रदेशभर में उल्लेखनीय काम कर रही हैं और समाज में नए मानक स्थापित कर रही हैं।

रेखा आर्या ने कहा कि इन महिलाओं को सशक्त बनाना सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने यह भी माना कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में वास्तविक कार्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कर रही हैं और उन्हें इसका उचित श्रेय मिलना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here