देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर सचिवालय सेवा में व्यापक फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद जारी आदेश में 15 सहायक समीक्षा अधिकारियों, 49 समीक्षा अधिकारियों और 31 कंप्यूटर ऑपरेटरों के स्थानांतरण अनुमोदित किए गए हैं। इस संबंध में आवश्यक आदेश सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से जारी कर दिए गए हैं।