देशभर के छात्र अब एआई से करेंगे पढ़ाई, शिक्षा मंत्रालय ने तैयार किए दो खास ऐप

देश के स्कूली छात्रों को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। इसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने विशेष पहल की है। इस योजना के तहत दो अलग-अलग ऐप्स तैयार किए गए हैं—एक को IIT बॉम्बे के सहयोग से और दूसरा NCERT की साझेदारी में विकसित किया गया है। मंत्रालय इन ऐप्स को जल्द ही सार्वजनिक रूप से लॉन्च करेगा।

छात्रों के लिए दो ऐप्स तैयार

स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा विकसित ये दोनों AI आधारित ऐप्स—TARA ऐप और My Career Advisor ऐप—छात्रों की पढ़ाई और करियर योजना में मदद करेंगे।

TARA ऐप: पढ़ने की क्षमता बढ़ाने में सहायक

TARA ऐप का मकसद छात्रों की पठन क्षमता को सुधारना है। इस ऐप की मदद से छात्र यह जान पाएंगे कि वे किसी शब्द या पैराग्राफ को सही ढंग से पढ़ पा रहे हैं या नहीं। जब छात्र कोई टेक्स्ट पढ़ते हैं, तो ऐप उनकी आवाज रिकॉर्ड करता है और किसी भी उच्चारण या शब्दगत त्रुटि को चिन्हित करता है। यह ऐप अभी हिंदी और अंग्रेज़ी में उपलब्ध है और इसे विशेष रूप से कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए डिजाइन किया गया है। केंद्रीय विद्यालयों में इसका पायलट प्रोग्राम सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है और अब इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जाएगा।

My Career Advisor ऐप: करियर चुनने में मार्गदर्शन

My Career Advisor ऐप को NCERT और वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से तैयार किया गया है। यह ऐप छात्रों को उनके करियर से जुड़े विकल्पों और आवश्यक कौशल की जानकारी प्रदान करता है। इसमें 1000 से अधिक करियर विकल्पों के बारे में विस्तृत जानकारी होगी, जिससे छात्र अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार समय रहते निर्णय ले सकें।

क्यों लाई गई यह पहल?

TARA ऐप का उद्देश्य छात्रों को पढ़ने में होने वाली समस्याओं को दूर करना है, जिससे वे आत्मनिर्भर रूप से पढ़ने की आदत विकसित कर सकें। वहीं, My Career Advisor ऐप छात्रों को करियर से संबंधित सही जानकारी सही समय पर देने के लिए विकसित किया गया है, ताकि वे अपने भविष्य की दिशा स्पष्ट रूप से तय कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here