गोरखपुर महोत्सव का हुआ भव्य आगाज, पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जिले में गोरखपुर महोत्सव-2021 का भव्य आगाज किया गया। रामगढ़ झील के किनारे चंपा देवी पार्क में हो रहे गोरखपुर महोत्सव का यूपी के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने उद्घाटन किया। गोरखपुर सांसद रवि किशन की मौजूदगी में महोत्सव का शुभारंभ किया गया। पूरे कार्यक्रम स्थल की निगरानी ड्रोन के जरिए की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। 

महोत्सव का द्घाटन समारोह मुख्य अतिथि पर्यटन और संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी के हाथों हुआ। 13 जनवरी की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोत्सव का समापन करेंगे। 12- से 16 जनवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन मिनी जुहू कहे जाने वाले रामगढ़ताल इलाके के चंपा देवी पार्क में हो रहा है। कोविड-19 की गाइडलाइंस का पालन करते हुए महोत्सव में लोगों को एंट्री मिल रही है। इससे पहले तक यह महोत्सव गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाता था।

स्थानीय कलाकारों और ओडीओपी पर है फोकस

कोरोना काल में गोरखपुर महोत्सव कराने के पीछे प्रशासन की सिर्फ यह मंशा है कि यहां के शिल्पकारों और स्थानीय कलाकारों को मौका मिल सके। हर साल कलाकारों को महोत्सव से काफी उम्मीदें रहती हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस इस बार महोत्सव काआयोजन किया जा रहा है। साथ ही वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को भी इसके जरिए प्रमोट किया जा रहा है।

12 – 16 जंवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम के पहले और दूसरे दिन रंगारंग कार्यक्रमों का शेड्यूल है। 14 से 16 जनवरी तक कई प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा।शुभारंभ के बाद पहले दिन कुश्ती, वॉलीबॉल और कबड्डी जैसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही कृषि,उद्यान,सरस, विज्ञान और पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। दोपहर में घूमर और पनिहारी नृत्य हुआ। सबरंग कार्यक्रम और चौरी चौरा कांड पर नाटक की प्रस्तुति का भी कार्यक्रम है। शाम को चंपा देवी पार्क में सांसद रवि किशन शुक्ला का कविता पाठ रखा गया है।

भोजपुरी नाइट में मैथिली ठाकुर सुनाएंगी गीत

खादी उद्योग को टॉप पर ले जाने के लिए खादी फैशन शो भी आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही लोकरंग कार्यक्रम का आयोजन भी महोत्सव के तय शेड्यूल में है। 13 जनवरी को भोजपुरी नाइट का आयोजन है। इसमें स्थानीय कलाकारों के अलावा मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर के सुरीले गीत सुनने को मिलेंगे।

इसके साथ ही मलय मिश्रा के नाट्य मंचन और मर्यादा कुलश्रेष्ठ के सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति के जरिए महोत्सव में चार चांद लगेंगे। दो दिवसीय महोत्सव के समापन कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि हैं। महोत्सव का समापन भी सीएम ही करेंगे। बताते चलें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब गोरखपुर महोत्सव सिर्फ दो दिन के लिए आयोजित हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here