लॉकडाउन के बाद ‘द कश्मीर फाइल्स’ पहली फिल्म हैं, जिसने 200 करोड़ पुरे किये

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। लॉकडाउन के बाद ‘द कश्मीर फाइल्स’ पहली ऐसी फिल्म हैं, जिसने 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा छू लिया है। इस फिल्म में विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीरी पंडितों के असहाय दर्द की एक झलक दिखाई है, जिसने दर्शकों को रोंगट खड़े कर दिए। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। लेकिन फिल्म ने राजनीतिक विवाद जरूर खड़ा कर दिया। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म की वजह से विवाद खड़ा हुआ है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के नाम बताते हैं, जिसकी कहानी ने राजनीति में हंगामा मचा दिया था। इन फिल्मों को आप आसानी से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।  

आरक्षण

आरक्षण
प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आरक्षण’ ने काफी विवाद खड़ा कर दिया था। इस फिल्म के जरिए शिक्षा व्यवस्था में जाति आधारित आरक्षण जैसा विवादित और संवेदनशील विषय को उठाया गया था, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। फिल्म में अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, मनोज बाजपेयी, प्रतीक बब्बर जैसे कई कलाकार नजर आए थे। फिल्म को उत्तर प्रदेश, पंजाब और आंध्र प्रदेश में बैन तक कर दिया गया था। ये फिल्म आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

फिराक‘फिराक’ एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन नंदिता दास ने किया था। साल 2002 में हुए गुजरात दंगों पर आधारित इस फिल्म में कई सच्ची कहानियों को एक साथ दिखाया गया था। फिल्म ने कई पुरस्कार अपने नाम किए थे। इतना ही नहीं, नंदिता दास की इस फिल्म ने एक राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम किया। हालांकि, फिल्म गुजरात में बैन कर दी गई थी। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, दीप्ति नवल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल, संजय सूरी, रघुबीर यादव, शाहाना गोस्वामी और टिस्का चोपड़ा जैसे सितारे नजर आए थे। ये फिल्म अमेजन प्राइम पर मौजूद है।

जानियाफिल्म ‘परजानिया’ भी गुजरात दंगों पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक लड़के के आस-पास घूमती नजर आती है, जो दंगों के दौरान खो जाता है। इस फिल्म को भारत में बैन कर दिया गया था। हालांकि, डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर ये फिल्म मौजूद है। यहां आप इस फिल्म को आसानी से देख सकते हैं।

मैन बिहाइंड द सन
इस लिस्ट में फिल्म ‘मैन बिहाइंड द सन’ का नाम भी शामिल है, जिसकी कहानी जापानी सैनिकों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। फिल्म में चीनी और रूसी कैदियों को प्रताड़ित किया जाता है। फिल्म के ग्राफिक्स और हिंसक सीन्स को दर्शकों के साथ-साथ आलोचकों ने भी पसंद नहीं किया था। सीन्स पर काफी विवाद खड़ा हो गया था। ये फिल्म यू-ट्यूब पर आप देख सकते हैं।

बैंडिट क्वीन

बैंडिट क्वीन
फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ फूलन देवी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि फूलन देवी कैसे पति के मर जाने के बाद एक महिला डकैत बन जाती है। फिल्म में फूलन देवी का किरदार सीमा बिस्वास ने निभाया था। इनके अलावा, फिल्म में निर्मल पांडे, गजराज राव, सौरभ शुक्ला, मनोज बाजपेयी, रघुबीर यादव जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन शेखर गुप्ता ने किया था। ये फिल्म एमएक्स प्लेयर पर आप आसानी से देख सकते हैं।

एक्सोडस गॉड्स एंड किंग्स

एक्सोडस गॉड्स एंड किंग्स
फिल्म ‘एक्सोडस गॉड्स एंड किंग्स’ अपने विवादों की वजह से चर्चा में रही। इस फिल्म पर रंगभेद का आरोप लगा, जिस वजह से इस फिल्म के बायकॉट की मांग की गई। सोशल मीडिया पर #BoycottExodusMovie काफी तेजी से ट्रेंड हुआ था। ये फिल्म एप्पल टीवी प्लस पर आप देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here