प्रदेश में कानून का राज है और प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीतापुर में रैली को संबोधित करते हुए पूर्ववर्ती सपा सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार का मतलब है कि महिलाओं की मनचलों से सुरक्षा और माफियाराज, दंगाराज व गुंडाराज से मुक्ति।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। वो देर रात अपने घरों से बाहर निकल सकती हैं। जबकि सपा सरकार में ऐसा नहीं था।

यूपी में भाजपा की सरकार होने का मतलब है कि केंद्र की योजनाओं का डबल स्पीड से प्रदेश में कार्यान्वयन। डबल इंजन की सरकार होने से प्रदेश तेज रफ्तार से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here