बिना सबूत के प्रदेश में हुई हैं हजारों ब्राम्हणों की हत्यायें : मनोज पाण्डेय

चित्रकूट।  सपा के पूर्व मंत्री डॉ मनोज पाण्डेय व पूर्व विधायक सनातन पाण्डेय की मौजूदगी में हुए प्रबुद्ध सम्मेलन में डॉ पाण्डेय ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि योगी सरकार प्रदेश चलाने में नाकाम साबित हुई है। महंगाई, बेरोजगार कानून जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सरकार फेल रही है। योगी सरकार ने पंचायत चुनाव में असली चेहरा दिखा दिया है।

शनिवार को बस स्टैण्ड स्थित श्रंगार पैलेस में सपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में डॉ मनोज पाण्डेय ने कहा कि योगी सरकार में महिलायें, बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। किसान अपनी नस्ल और फसल बचाने को सडकों पर आन्दोलन को विवश है। योगी सरकार ने अपने संकल्प पत्र और जनता से किये वायदों को पूरा नहीं किया। ब्राम्हण समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। भाजपा में सबसे ज्यादा ब्राम्हण प्रताड़ित हुए हैं। योगी ने बिना किसी ठोस सबूत के प्रदेश के हजारों ब्राम्हणों की हत्या कराई है। योगी को संविधान और कानून का भरोसा नहीं है। प्रदेश के ब्राम्हण भाजपा को हटाने का मन बना चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि सपा विकास के मद्दे पर 2022 में चुनाव लड़ने जा रही है।

पूर्व विधायक सनातन पाण्डेय ने कहा कि भारत के इतिहास में जितना अन्याय, अत्याचार योगी सरकार में हुआ है, उतना कभी नहीं हुआ। योगी के पास प्रदेश के विकास को न तो नीति है और न नियत है। किसानों की आय कब दोगुनी होगी। पढ़े लिखे लोगों कब रोजगार मिलेगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करने पर ही रोजगार मिलेंगे।

जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा कि सपा में सभी जाति, धर्म, मजहब के लोगों का सम्मान है। संविधान के अनुसार शासन चलाने में सपा विश्वास करती है। पूर्व जिलाध्यक्ष गौरीशंकर मिश्र एवं संचालन करते हुए प्रबुद्ध सपा जिलाध्यक्ष अजय तिवारी तथा सम्मेलन के प्रभारी दिनेश तिवारी, मदन त्रिपाठी, विजय गौतम, दिनेश तिवारी, फूलचन्द्र करवरिया, आनन्द त्रिपाठी, सीताराम द्विवेदी, शिवशंकर यादव, सत्यनारायण पटेल, सिद्धार्थ पाण्डेय, सुभाष पटेल, राजीव लोचन त्रिपाठी, मनोज आदि तमाम सपाई मौजूद रहे। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज व आनन्द त्रिपाठी आदि ने सपा नेताओं का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here