स्वामी प्रसाद मौर्य ने बनाया ‘लोक मोर्चा’, चुनावी मैदान में फिर उतरने की तैयारी

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने आगामी पंचायत और 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले एक नए राजनीतिक मंच ‘लोक मोर्चा’ का गठन किया है। इस गठबंधन में कई अन्य दलों की भागीदारी भी शामिल है।

गौरतलब है कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थामा था, लेकिन सपा में उनका राजनीतिक सफर लंबा नहीं चला। बाद में उन्होंने ‘जनता पार्टी’ के नाम से एक नया दल भी खड़ा किया था।

अब, ‘लोक मोर्चा’ के गठन के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। उनके निजी सचिव सज्जाद अली के अनुसार, लोक मोर्चा की बैठक में सर्वसम्मति से मौर्य को आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है।

लोक मोर्चा की आगे की रणनीति और विस्तार की जानकारी स्वामी प्रसाद मौर्य गुरुवार को सार्वजनिक रूप से साझा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here