उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 387 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा रही है। पिछले 24 घंटों में 418 लोगों ने कोरोना को हराने में सफलता पाई है। प्रदेश में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 2,529 है।
स्वास्थ्य विभाग लगातार सभी लोगों से सावधानी बरतने और टीका लगवाने की अपील कर रहा है। संक्रमण के मामले में राजधानी लखनऊ पहले और नोएडा दूसरे स्थान पर है। लखनऊ में 53 और नोएडा में 48 संक्रमित मिले हैं। लखनऊ में सक्रिय मामलों की संख्या 516 हो गई है।
क्रम संख्या | जनपद | 24 घंटे में मिले मरीज | 24 घंटे में स्वस्थ हुए मरीज | सक्रिय मरीज |
---|---|---|---|---|
1 | लखनऊ | 53 | 109 | 516 |
2 | नोएडा | 48 | 41 | 281 |
3 | गाजियाबाद | 36 | 25 | 138 |
4 | गोरखपुर | 10 | 31 | 152 |
5 | वाराणसी | 10 | 12 | 144 |
6 | लखीमपुर | 5 | 15 | 89 |
7 | झांसी | 10 | 20 | 67 |
8 | अयोध्या | 8 | 17 | 76 |
9 | मेरठ | 16 | 7 | 75 |
10 | सहारनपुर | 11 | 10 | 71 |