गाजियाबाद के कविनगर के आरकेपुरम द्वितीय में बुधवार रात महिला सिपाही रोहिणी मालिक(28) ने अपने फौजी पति संदीप मालिक को वीडियो कॉल करके फांसी लगाकर जान दे दी।
जानकारी के अनुसार रोहिणी और उनके पति के बीच वीडियो कॉल पर बात करते समय घरेलू बात हो लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर रोहिणी ने आत्महत्या कर ली। पत्नी को फंदे से लटकता देख संदीप ने मकान मालिक को फोन कर सूचना दी।
जब तक मकान मालिक पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोहिणी मूल रूप से थाना अगौता बुलंदशहर के गांव मानपुर की रहने वाली है।
रोहिणी 2016 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुई थी। रोहिणी की चार साल पहले जारचा निवासी संदीप मलिक से शादी हुई थी। संदीप भारतीय सेना में जालंधर में तैनात हैं।