UP: निकाह कराते वक्त मौलवी को हुआ शक, PAN कार्ड देखा तो हिंदू निकला दूल्हा

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। यहां के कोल्हुई थाना क्षेत्र में रविवार को निकाह था, जहां बवाल मच गया। बवाल उस वक्त हो गया जब मौलवी निकाह पढ़वा रहे थे तो उर्दू के कुछ शब्दों के उच्चारण में दूल्हा अटक गया। उर्दू के शब्दों का उच्चारण न कर पाने के कारण लोगो को दूल्हे पर शक हुआ। जिसके बाद पूछताछ शुरू हुई तो दूल्हे की पोल खुल गई।

सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई

आपको बता दें कि कोल्हुई इलाके की एक लड़की से सिद्धार्थनगर के एक युवक की सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। लड़का, लड़की के घर भी आने-जाने लगा। दो साल बाद लड़की के परिजनों ने शादी के लिए रजामंदी दे दी। लेकिन लड़की के घर वाले लड़के को अपने ही धर्म का जानते थे। जबकि लड़की को लड़के के बारे में सब पता था। फिरभी वो अपने घर वालों को नहीं बताना चाहती थी। इसके बाद लड़की ने लड़के को मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी करने पर राजी किया।

लड़की की जिद पर लड़का शादी के लिए हामीं तो भर दी, लेकिन दूल्हे ने लॉकडाउन का हवाला देकर केवल पांच बारातियों को ही लाने की बात कही। लड़की के घर वालें लड़के के सभी शर्त को मान गये।

रविवार को पांच लोगों को लेकर लड़का शादी करने लड़की के घर पहुंचा।

निकाह की रश्म अदा होने लगी, जहां दूल्हा उर्दू शब्द बोलने में अटकने लगा। जिसके बाद मौलवी को शक हो गया और मामला थाने तक पहुंच गया। लेकिन देर शाम तक लड़की उसी लड़के से निकाह करने की जिद पर अड़ी रही।

आपको बता दें कि लड़की के परिजन दूल्हे के घर गए नहीं थे। जिससे वो हकीकत से अनजान रहे।  पूछताछ के साथ तलाशी शुरू हुई तो दूल्हे के पर्स से उसका पैन कार्ड मिला, जिस पर फोटो तो युवक का ही था, लेकिन नाम दूसरे मजहब का था। मामले की जानकारी होते ही SI लवकुश मौके पर पहुंचे। दूल्हे और बारात में आए कुछ युवकों को थाने ले आए।

थाने आये युवकों ने बताया कि वो दूल्हे के दोस्त हैं। पुलिस की मानें तो दूल्हे के परिजनों का कहना है कि उन्हें इस शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। प्रभारी निरीक्षक दिलीप शुक्ला ने बताया कि दूल्हे सहित बारातियों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे हैं। दूसरे मजहब की बात लड़की को पहले से पता थी। निकाह कराने वाले मौलवी को इस बात की जानकारी नहीं थी, जिसपर बवाल हो गया। पीड़ित पक्ष अगर तहरीर देगा तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here