यूपी: पराली जलाने पर नौ किसानों को किसान सम्मान निधि रोकने का नोटिस

प्रशासन के पराली जलाने पर रोक लगाने के बाद भी जलाने पर नौ किसानों को किसान सम्मान निधि रोकने की नोटिस जारी किया गया है। उन्हें कृषि विभाग से मिलने वाली अन्य सरकारी योजनाओं पर आजीवन प्रतिबंध लगाने पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। वहीं, आठ तकनीकी सहायकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।

उपनिदेशक कृषि विकेश कुमार पटेल ने बताया कि जनपद में शुभम बॉयो एनर्जी द्वारा 42 किसानों से करीब दो सौ टन पराली डेढ़ सौ रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदी गई है। पर्यावरण दूषित न होने पर खेतों में जैविक व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए शासन ने खेतों में पराली जलाने पर मना किया है। इसके बाद भी कई किसान के खेतों में पराली जलाते मिले।

इस पर नौ किसानों को किसान सम्मान निधि रोकने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके बाद कृषि विभाग की तरफ से मिलने वाले सुविधाओं पर आजीवन प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जा रहा है। प्रशासन ने पहले भी सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया था कि वे अपने-अपने क्षेत्र में रहकर पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाएं। इसके बाद भी कुछ कर्मचारियों के क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाएं आ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here