यूपी: रामाशीष राय राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

रामाशीष राय को राष्ट्रीय लोकदल का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यूपी चुनाव परिणाम के बाद 14 मार्च को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सभी फ्रंटल संगठन भंग कर दिए थे।

इसके बाद रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मसूद अहमद ने भी विभिन्न आरोप लगाते हुए त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंने कहा था कि चुनाव में टिकटों का सही वितरण नहीं हुआ है और अखिलेश यादव ने इस गठबंधन में अपनी मनमानी की।

अहमद के इस्तीफे के बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अब रामाशीष राय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here