शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव सोरम स्थित रघुवंशी आर्चरी अकादमी में मंडल स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अमर नायक स्वामी राहुल सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के अध्यक्ष सत्येंद्र बालियान, समाजवादी पार्टी के नेता सत्येंद्र पाल व ग्राम प्रधान करणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विपिन बालियान ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों का चयन किया गया।

  • 14 वर्षीय बालक वर्ग (इंडियन राउंड): आर्यन, पुनीत, ध्रुव, अक्षय
  • रिकर्व राउंड: उमंग, दिव्यांशु
  • बालिका वर्ग: अवंतिका (इंडियन राउंड)
  • कंपाउंड राउंड: विष्णु बालियान
  • 17 वर्षीय बालक वर्ग (इंडियन राउंड): आशीष, मयंक
  • बालिका वर्ग: मानसी
  • कंपाउंड राउंड: आर्यन रघुवंशी, उदय त्यागी
  • रिकर्व राउंड: अभिषेक, देव राठी
  • 19 वर्षीय बालक वर्ग (इंडियन राउंड): आकाश
  • कंपाउंड राउंड: राधेश्याम
  • रिकर्व राउंड: गौरव

मुख्य अतिथि भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा खेलों के माध्यम से अपना करियर बनाकर गांव, क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन करें। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी नशे की ओर बढ़ रही है, जिसे रोकना समाज की जिम्मेदारी है। खेलों के जरिए बुराइयों से दूर रहना संभव है।

राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के अध्यक्ष सत्येंद्र बालियान ने कहा कि अभिभावक बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखें, क्योंकि यह उनकी शिक्षा और भविष्य को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए बताया कि जनपद के कई खिलाड़ी खेलों के माध्यम से उच्च पदों पर पहुंचे हैं। हाल ही में खेल कोटे से भर्ती सीओ अनुज चौधरी का प्रमोशन जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

कार्यक्रम का संचालन विपिन बालियान और मास्टर रामपाल सिंह ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गौरव सैनी, जिला तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष नीरज बालियान, अशोक कुमार, संदीप बालियान, हरिदेव चौधरी, प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, अरुण बालियान, मनोज, राजीव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और खिलाड़ी मौजूद रहे।