मुजफ्फरनगर। शहर में मिशन शक्ति 05 के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शिव चौक से एक रैली का आयोजन किया गया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और इसमें पुलिस विभाग की भारी मौजूदगी रही।
रैली में एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ, सीओ सिटी समेत महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। इस दौरान अधिकारियों ने बाजारों में महिलाओं से बातचीत कर मिशन शक्ति के तहत उपलब्ध सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइनों के बारे में जानकारी साझा की।
रैली का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और पुलिस हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन सकें।