मुजफ्फरनगर। अत्यन्त दुःख के साथ समाचार प्रकाशित करना पड़ रहा है कि भाई सतीश बिंदल (संपादक 'उत्तराखंड टाइम्स') की धर्मपत्नी रेखा बिंदल (63 वर्ष) की नोएडा के निजी चिकित्सालय में मध्य रात्रि को निधन हो गया। दो दिन पूर्व अचानक गुर्दे में रक्तस्राव होने से उनकी तबियत बिगड़ गई थी। स्थानीय अस्पतालों में दिखाने के बाद उन्हें नोएडा ले जाया गया था।
श्रीमती रेखा बिंदल धर्म परायण मृदुभाषी आदर्श नारी थीं। चंद दिनों पूर्व उनके नवजात पौत्र के जन्मोत्सव में परिजनों एवं सगे-संबंधियों, परिचितों से हर्ष उल्लासपूर्वक मिली थीं।
आज मध्याह्न काली नदी शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। सतीश जी एवं उनके परिवारजनों के लिए शोक तथा विषाद की घड़ी में 'देहात परिवार' उनके साथ है। परमात्मा रेखा जी की आत्मा को शान्ति प्रदान करें।