उत्तराखंड: कांग्रेस के बड़े नेता जोत सिंह बिष्ट ने छोड़ी पार्टी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया। बिष्ट ने विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के ही कुछ नेताओ पर भितरघात करने का आरोप लगाया है। बिष्ट ने ‘हिंदुस्तान’ को फोन पर बताया कि चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओ द्वारा खुलेआम भाजपा प्रत्याशी के लिये काम किया गया। प्रचार किया और धन भी बांटा। इनके खिलाफ शिकायत की गई तो नेतृत्व ने कार्रवाई तक नहीं की। बकौल बिष्ट, मेरा मन बेहद आहत है आज की तारीख से मेरा कांग्रेस से कोई संबंध नही रह गया है।

इस्तीफे के बाबत पूछने पर बिष्ट ने दो टूक कहा कि मैं कोई वेतन-पेंशन भोगी कर्मचारी नहीं हूं जो इस्तीफे की औपचारिकता करता रहूं। मैं वैचारिक रूप से कांग्रेस से 40 साल से जुड़ा रहा था। अब चूंकि विचार नही दिख रहा है, इसलिए अब कांग्रेस में नहीं रह सकता। बता दें कि उन्होंने धनोल्टी से विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने फेसबुक पर अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि मैं पार्टी के सभी पदों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here