बहुत जल्द मुंबई में धमाका करने वाला हूं’, पुलिस को सोशल मीडिया पर मिली धमकी, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र : 1993 में हुए मुंबई धमाकों की आंच आज तक कम नहीं हुई हैं। लगातार सीरियल ब्लास्ट में पूरी मुंबई दहल गयी थी। आतंकियों के हौसले बुलंद थे वह पूरी दुनिया में जेहाद फैला रहे थे। ब्लास्ट के बाद भारतीय खुफियां एजेंसियों ने पूरे मामले की संगीनता से जांच की। अब एक बार फिर से मुंबई को दहलाने की धमकी दी गयी। ये धमकी सीधे तौर पर पुलिस को संदेश भेजकर दी गयी। 

देश की वित्तीय राजधानी को विस्फोट करने के लिए कथित रूप से ट्विटर पर धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कहा कि सोमवार (22 मई) को सुबह करीब 11 बजे एक धमकी मिली, जब एक व्यक्ति ने ट्विटर पर एक धमकी भरा संदेश पोस्ट किया, “मैं बहुत जल्द मुंबई में विस्फोट करने वाला हूं।”

 मुंबई पुलिस ने कहा कि पुलिस ने संबंधित खाते की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

 एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने शख्स की पहचान कर ली है और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मामले में जांच चल रही है। मुंबई पुलिस को 22 मई को सुबह 11 बजे के आसपास एक धमकी मिली। एक  व्यक्ति ने ट्विटर पर एक धमकी भरा संदेश पोस्ट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here