दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह की पत्नी का निधन, कोरोना से थीं पीड़ित

महान धावक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का कोरोना से निधन हो गया है। रविवार शाम चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिल्खा सिंह भी पीजीआई चंडीगढ़ में आईसीयू में भर्ती हैं। इस वजह से वह अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए हैं।

मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह भारतीय महिला वालीबॉल टीम की कप्तान रह चुकी थीं। रोम ओलंपिक के बाद उनकी शादी हो गई थी। जब दोनों इंडो-सिलोन खेलों में हिस्सा ले रहे थे तभी उनका प्यार परवान चढ़ा और दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। एक बार निर्मल ने किसी पत्रकार से बातचीत करते हुए बताया था कि शादी से पहले मिल्खा सिंह की बहुत बड़ी फैन थी और ऑटोग्राफ लेती रहती थी। इनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटा जीव मिल्खा सिंह एक मशहूर गोल्फर हैं। वर्ष 1999 में मिल्खा ने शहीद हवलदार बिक्रम सिंह के सात वर्षीय पुत्र को गोद लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here