प्रमुख उद्यमी आलोक स्वरूप के पुत्र की दर्दनाक मृत्यु से शहर में शोक की लहर

मुजफ्फरनगर। शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति आलोक स्वरूप के पुत्र प्रणव स्वरूप का एक हादसे में निधन हो गया। उनके निधन से उद्योगजगत में शोक छा गया। जानकारी के अनुसार प्रणव स्वरूप कमल सिनेमा बिल्डिंग में चल रहे नव निर्माण का अवलोकन करने गए थे। उसी समय एक बीम टूटकर उन पर आ गिरा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें उपचार के लिये चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। प्रणव स्वरूप  के निधन का समाचार फैलते ही शहर में शोक छा गया और शुभचिंतको का जमावडा उनके आवास पर लग गया। इस दु:खद घटना और दारुण कष्ट पर ‘स्वरूप परिवार’ को ‘देहात परिवार’ की संवेदनाएं। प्रभु इस असहनीय कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here