अपर्णा का स्वागत: भाजपा में ही सुरक्षित हैं महिलायें- विधायक सुनील

समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर चुकी हैं। उनके आने के बाद से ही भाजपा नेता उनका स्वागत कर रहे हैं। इसी मामले में साहिबाबाद के वर्तमान विधायक और भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा का भी बयान सामने आया है।

सुनील शर्मा ने अपर्णा यादव का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि, बेटियां, बहन और बहुएं भारतीय जनता पार्टी में सुरक्षित हैं। समाजवादी पार्टी के नेता भी इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं। 

सुनील शर्मा ने कहा कि इसलिए तो स्वामी प्रसाद मौर्य खुद समाजवादी पार्टी में चले गए लेकिन अपनी बेटी को भाजपा में ही छोड़ गए। वहीं मुलायम सिंह यादव ने भी अपनी पुत्रवधू को भाजपा में भेज दिया। क्योंकि भाजपा में महिलाओं को बहन-बेटी माना जाता है, बहन बेटी की तरह उनका सम्मान किया जाता है।

सुनील शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा को बहुत प्राथमिकता दी है, ये उसी का उदाहरण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here