मांगे पूरी ना होने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा काम बंद हड़ताल

लंबित मांगों पर अमल न होने से नाराज प्रदेश की उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ से जुड़ीं 12 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने आज से अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार का एलान किया है। संघ की प्रदेश महामंत्री सुशीला खत्री ने कहा है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में तालाबंदी के साथ ही कार्यकर्ता बीएलओ ड्यूटी भी नहीं करेंगी। यदि इसके बाद भी उनकी मांगे न मानी र्गईं तो 22 अक्तूबर को देहरादून में शंखनाद रैली निकाली जाएगी।

आंदोलन के लिए मजबूर
राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश महामंत्री के मुताबिक प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय वृद्धि के साथ ही विभिन्न मांगों से सरकार और विभागीय अधिकारियों को अवगत कराती आई हैं, इसके बाद भी उनकी मांगों की अनदेखी हो रही है।

यही वजह है उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यदि उनकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय से वार्ता के लिए न बुलाया गया तो सभी कार्यकर्ता आज से अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार पर चली जाएंगी। इसके बाद भी मांगे न मानी तो शंखनाद रैली निकाली जाएगी। जिसके तहत गांधी पार्क से मुख्यमंत्री आवास कूच किया जाएगा।

कुछ प्रमुख मांगे

  • मानदेय कम से कम 18 हजार रुपये किया जाए  
  • आंनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पदोन्नति की जाए 
  • मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी समान कार्य के लिए समान मानदेय दें
  • नंदा गौरा का लाभ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बेटियों को भी दिया जाए 
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी भविष्य निधि एवं चिकित्सा सुविधा दें
  • 2016 में आंदोलन के दौरान काटे गए मानदेय को दिया जाए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here