गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग मामले में सलमान खान का बयान दर्ज करेगी मुंबई क्राइम ब्रांच

सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले शूटर्स के साथ पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ पूछताछ में आरोपी शूटर्स ने बताया है कि फायरिंग करने से पहले उन्होंने सलमान के घर से 100 मीटर पहले बाइक रोक कर गैलेक्सी अपार्टमेंट की पैदल रेकी की थी। घर के बाहर कोई भी सुरक्षा गार्ड या पुलिसकर्मी नहीं होने पर आरोपी बाइक में बैठकर आए और गोलीबारी कर फरार हो गए। 

सुरक्षाकर्मी नहीं होने पर की फायरिंग

आरोपी शूटर्स ने बताया है कि जब उन्होंने देखा कि सलमान खान के घर के बाहर कोई पुलीस सुरक्षा या गार्ड नही है, तो उसके बाद दोनो दोबारा बाइक पर बैठकर आए और गोलीबारी कर के मौके से फरार हो गए। सलमान के घर फायरिंग के घटना के वक्त गेट के बाहर सुरक्षा में लगी पुलिस जीप नहीं होने की बात पहले ही सामने आई थी।

गुजरात से गिरफ्तार हुए आरोपी

मुंबई पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया था। इसके बाद दोनों आरोपियों को मुंबई लाया गया। क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए दोनो आरोपियों के नाम विकी गुप्ता (24) और सागर पाल (21) हैं। दोनों आरोपी शूटर बिहार के मसीही,पश्चिम चंपारण के रहने वाले हैं। इन दोनों के खिलाफ पहले से चोरी,चैन स्नैचिंग जैसे मामले दर्ज हैं। इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी।

रविवार को हुई थी फायरिंग

अभिनेता सलमान के घर के बाहर बाइक पर सवार दो लोगों ने रविवार को फायरिंग की थी, जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान खान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here