जी-20: रात्रिभोज में छाया रहा भारतीय परिधानों का जादू, जापान की फर्स्ट लेडी ने पहनी साड़ी

भारत की मेजबानी में दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन जारी है। पहले दिन बीस देशों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई और एक घोषणापत्र पर सहमति बनी है। अब विदेशी मेहमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से रात्रिभोज में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। इस मौके पर कई महिलाएं और फर्स्ट लेडी पारंपरिक परिधानों में नजर आ रही हैं। कई तस्वीरों में महिलाएं साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं, तो कुछ में सूट सलवार में नजर आ रही हैं। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की पत्नी युको शनिवार को जी-20 रात्रिभोज में शामिल होने के लिए साड़ी पहनकर भारत मंडपम पहुंचीं। 

राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान गाला डिनर के लिए भारत मंडपम पहुंचने पर विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा का स्वागत किया। इस दौरान अजय बंगा की पत्नी रितु बंगा साड़ी पहने नजर आईं। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार भव्य रात्रिभोज के लिए भारत मंडपम पहुंचने पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की एमडी क्रिस्टालिना जॉर्जीवा का स्वागत किया। वह भी सूट-सलवार पहने हुए नजर आईंं। 

रात्रिभोज के लिए भारत मंडपम पहुंचने पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो का स्वागत किया। इस दौरान उनकी पत्नी इरियाना भी उनके साथ हैं। वह भी साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। 

इसी तरह जी-20 रात्रिभोज के लिए भारत मंडपम पहुंचने पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का भी स्वागत किया। प्रधानमंत्री हसीना भी साड़ी पहने हुए हैं। 

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और उनकी पत्नी कोबिता भी जी-20 शिखर सम्मेलन के भव्य रात्रिभोज के लिए भारत मंडपम पहुंचीं। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने उनका स्वागत किया। मॉरीशस की फर्स्ट लेडी ने भी साड़ी पहनी हुई है। 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भी जी-20 रात्रिभोज के लिए भारत मंडपम पहुंचे। अक्षता भी भारतीय परिधान में नजर आईं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here