उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कुछ लड़कों ने 10वीं की एक छात्रा से शनिवार रात को घर से बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने युवती के कपड़ों को भी वहीं जला दिया और बेहोशी की हालत में उसे वहीं छोड़कर भाग निकले।
रविवार सुबह में किशोरी को होश आने पर शोर मचाया। इस दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद एसएसपी और एसपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी क्षेत्र के ही एक गांव के पास सुबह बदहवास हालत में रोती हुई मिली। उसके रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। शरीर पर सिर्फ लोअर और इनर था।किशोरी जहां बैठी थी, उसके बगल में कुछ कपड़े जले पड़े थे। कुछ कपड़े फटे हुए पड़े थे। किशोरी ने आपबीती सुनाई तो लोगों का दिल दहल गया। स्थानीय लोगों ने ठंड में ठिठुर रही किशोरी को कपड़े देकर और आग जलाकर बैठाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।किशोरी ने बताया कि कुछ लड़के उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हैं। शनिवार रात को धमकी देकर यहां बुलाया था। उसने बताया कि तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। वह उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। किशोरी के शरीर पर नाखून के निशान थे। सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम, एसओजी के साथ नगरा और उभावं थाने की पुलिस भी फोर्स गई।
मौके पर पहुंचे एएसपी विजय त्रिपाठी ने बताया कि दुष्कर्म की सूचना मिली है। दो संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। एफआईआर दर्ज की जा रही है। एसपी राजकरन नय्यर भी मौके पर पहुंच गए हैं।