हरियाणा:रिकॉर्ड,एक दिन में 28 की गई जान, मौतों का आंकड़ा 900 पार, लगातार 5वें दिन 2000 से ज्यादा पॉजिटिव

प्रदेश में मंगलवार को एक दिन में कोरोना ने रिकॉर्ड 28 लोगों की जान ले ली है। बीते 5 दिनों में 112 लोगों की जान चली गई है। यानी हर दिन औसत 22 मरीजों की सांसे काेरोना से थम गईं। अब प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 906 पर पहुंच गया है। वहीं, लगातार पांचवें दिन भी दो हजार से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। 24 घंटे में 2182 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब मरीजों का कुल आंकड़ा 81956 हो गया है।

यहां हुई मौत

24 घंटे में प्रदेश में 28 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा 5 मौतें यमुनानगर में हुई। कुरुक्षेत्र, करनाल में 3-3, पंचकूला, हिसार, सिरसा, अम्बाला, पानीपत में 2-2 लोगों की जानें गई हैं। फरीदाबाद, गुड़गांव, झज्जर, भिवानी, नूंह, कैथल और फतेहाबाद में 1-1 मौत हुई।

285 की हालत गंभीर

प्रदेश में 285 पॉजिटिव मरीजों की हालत गंभीर है। इनमें 248 ऑक्सीजन व 37 मरीज वेंटिलेटर के सहारे हैं। फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 72 और पंचकूला में 69 मरीजों की हालत गंभीर है। करनाल में 29, अम्बाला में 27, रोहतक, सोनीपत में 24-24, हिसार में 18, कुरुक्षेत्र में 12, नूंह में 6 और गुड़गांव में 4 मरीजों की हालत गंभीर है।

यहां मिले नए केस

फरीदाबाद में 266, गुड़गांव में 258, करनाल में 173, सोनीपत में 170, पंचकूलामें 169, यमुनानगर में 139, कुरुक्षेत्र में 140, रेवाड़ी में 115, पानीपत में 114, रोहतक में 99, अम्बाला में 98, हिसार में 84, महेंद्रगढ़ में 69, सिरसा में 49, जींद व कैथल में 44-44, झज्जर में 43, फतेहाबाद में 40, नूंह में 24, पलवल में 21, भिवानी में 10 और चरखी दादरी में 3 नए मरीज मिले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here