जम्मू सीट पर 3 बजे तक 57.76% वोटिंग, अखनूर में सबसे ज्यादा

दूसरे चरण में आज जम्मू कश्मीर के चार जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आम लोकसभा के लिए जम्मू संसदीय सीट के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।

जम्मू लोकसभा सीट पर 3 बजे तक 57.76% मतदान

जम्मू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पर तीन बजे तक 57.76 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा अखनूर विधानसभा सीट पर 65.78 फीसदी और सबसे कम बाहु विधानसभा सीट पर 49.31 प्रतिशित मतदान हुआ है।

जम्मू लोकसभा सीट के अंतर्गत 18 विधानसभा (विस) क्षेत्र हैं- विस क्षेत्र वार देखें मतदान प्रतिशत-

  • विधानसभा- मतदान %
  • अखनूर – 65.78
  • बाहु-  49.31
  • बिश्नाह- 59.85
  • छंब- 60.19
  • गुलाबगढ़- 63.07
  • जम्मू पूर्व- 53.33
  • जम्मू उत्तर- 51.95
  • जम्मू पश्चिम- 50.17
  • कालाकोट-सुंदरबनी- 59.39 
  • मढ़- 60.71
  • नगरोटा- 61.76
  • आरएसपुरा-जम्मू दक्षिण- 52.37
  • रामगढ़- 58.95
  • रियासी- 64.19
  • सांबा- 61.36
  • श्री माता वैष्णो देवी- 64.77
  • सुचेतगढ़- 55.70
  • विजयपुर- 56.39
  • जम्मू लोकसभा सीट- औसत- 57.76

सुचेतगढ़: मतदान केंद्र में उचित व्यवस्था न होने पर बिफरे मतदाता

जिला जम्मू के सुचेतगढ़ ब्लॉक के गांव परलाह में मतदान केंद्र में शैड की व्यवस्था न होने से तेज धूप सीधे लोगों पर पड़ रही है। इससे लोगों में नारजगी देखने को मिली। लोगों ने कहा कि वे बिना वोट किए घर को जा रहे हैं। लोगों के अनुसार प्रशासन को शेड या टेंट की सुविधा करनी चाहिए थी। तेज धूप में खड़े होना बहुत मुश्किल है।12:28 PM, 26-APR-2024

दिग्गजों नेताओं ने भी किया मतदान, अपने-अपने समर्थन में जीता का किया दावा

जम्मू लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी रमण भल्ला ने सपरिवार मतदान किया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा ने भी अपने परिवार के साथ वोट किया। दोनों नेताओं ने जीत का दावा किया। हालांकि 22 उम्मीदवारों में से सबसे अधिक जनता किसे पसंद करती है, इसका खुलासा चार जून को होगा। वहीं, केंद्रीय मंत्री व उधमपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी मतदान किया है। उन्होंने भाजपा की जीत का दावा किया।

जम्मू लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 26.61% मतदान

जम्मू लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 26.61% मतदान हुआ है। रियासी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 33.79 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं, जम्मू पश्चिम विधानसभा पर सबसे कम 19.39 फीसदी मतदान हुआ है।

जम्मू लोकसभा सीट के अंतर्गत 18 विधानसभा (विस) क्षेत्र हैं- विस क्षेत्र वार देखें मतदान प्रतिशत

  • विधानसभा- मतदान प्रतिशत में
  • अखनूर – 29.75
  • बाहु-  21.04
  • बिश्नाह- 27.63
  • छंब- 25.13
  • गुलाबगढ़- 31.10
  • जम्मू पूर्व- 21.72
  • जम्मू उत्तर- 23.25
  • जम्मू पश्चिम- 19.39
  • कालाकोट-सुंदरबनी- 29.79 
  • मढ़- 29.16
  • नगरोटा- 29.40
  • आरएसपुरा-जम्मू दक्षिण- 24.46
  • रामगढ़- 28.28
  • रियासी- 33.79
  • सांबा- 29.59
  • श्री माता वैष्णो देवी- 31.25
  • सुचेतगढ़- 25.71
  • विजयपुर- 25.44 
  • जम्मू लोकसभा सीट- औसत- 26.61

रियासी में मतदाताओं के स्वागत में हुआ कुद लोकनृत्य

रियसी शहर में शुक्रवार को मतदाताओं के स्वागत के लिए कलाकारों ने कुद लोकनृत्य़ किया। लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने को प्रेरित करने के लिए प्रशासन की ओर से नई-नई पहल की जा रही हैं।

सुंदरबनी: दिन की शुरुआत के साथ मतदान केंद्रों के बाहर सजने लगी लंबी कतारें

सुंदरबनी एवं इसके आसपास के क्षेत्र में भारी उत्साह के साथ मतदाता मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर अब लंबी-लंबी कतारें लगना शुरू हो गई हैं। सुबह 8:00 बजे तक कम मतदाता पहुंच रहे थे। लेकिन 10:00 बजे के साथ ही बड़ी संख्या में लोग मतदान हेतु मतदान केंद्रों के बाहर पहुंच रहे हैं। लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुबह से 11:00 तक लगभग 20% से अधिक मतदान हो चुका है।

85 वर्षीय प्रीतम सिंह ने घर के बजाय पोलिंग स्टेशन पहुंच कर किया मतदान

मतदान को लेकर शहर के लोगों काफी जुनून है। युवा हो या बुजुर्ग मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं। 85 साल के प्रीतम सिंह मतदान के लिए पहुंचे हैं। बीमारी की हालत में भी अपना मताधिकार का उपयोग करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे। परेड कॉलेज में पहुंचे प्रीतम सिंह के परिजनों ने कहा कि घर से मतदान करने का विकल्प था, लेकिन इनकी इच्छा थी कि मतदान केंद्र पर जाकर ही मतदान करेंगे।

वोट के साथ काम भी जरूरी

जम्मू जिला के सीमांत क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। सरहद पर बसे गांवों में लोग वोट के बाद अपने दैनिक कार्यों में जुटते भी दिख रहे हैं। इसी दौरान एक किसान अपने मवेशियों के लिए चारा ले जाते हुए दिखाई दिए। पूछने पर उन्होंने बताया कि वह सुबह ही वोट कर आए हैं। उन्होंने कहा कि वोट के साथ अन्य काम भी जरूरी हैं।

भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राणा ने किया वोट, कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा के वरिष्ट नेता देवेंद्र सिंह राणा ने जम्मू शहर के गांधीनगर के लड़कियों के राजकीय उच्च विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि लोग देश के विकास के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करें। उन्होंने कांग्रेस को घेरा। राणा ने कहा कि देश में दो ब्लॉक हैं एक भाजपा जो देश के विकास के लिए कार्य कर रही है, जिसके लिए देश सबसे पहले है। वही, दूसरा ब्लॉक वो है जिसके लिए पहले स्थान पर वह खुद हैं, दूसरे स्थान पर उनका परिवार है।

जम्मू लोकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 10.39% मतदान

जम्मू लोकसभा सीट के अंतर्गत 18 विधानसभा (विस) क्षेत्र हैं- विसक्षेत्र वार देखें मतदान (प्रतिशत में)

  1. अखनूर – 14.24
  2. बाहु-  10.46
  3. बिश्नाह- 11.44
  4. छंब- 10.52
  5. गुलाबगढ़- 13.53
  6. जम्मू पूर्व- 10.26
  7. जम्मू उत्तर- 10.93
  8. जम्मू पश्चिम- 9.37
  9. कालाकोट-सुंदरबनी- 11 
  10. मढ़- 12.31
  11. नगरोटा- 12.27
  12. आरएसपुरा-जम्मू दक्षिण- 8.17
  13. रामगढ़- 1.53
  14. रियासी- 14.13
  15. सांबा- 8.56
  16. श्री माता वैष्णो देवी- 12.71
  17. सुचेतगढ़- 5.67
  18. विजयपुर- 12.29

आईबी से 100 मीटर की दूरी पर स्थित चानना गांव में शांतिपूर्ण मतदान जारी

भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित चानना गांव के पोलिंग बूथ नंबर 119 में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। वोट डालने के लिए लोग कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here