अखिलेश यादव बोले, इन परिणामों से इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अभी पांच राज्यों में जो चुनाव परिणाम आए हैं उससे इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा। ये परिणाम बदलाव के लिए आए थे। जनता केंद्र में भी परिवर्तन चाहती है। इससे भाजपा को चिंतित होना चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश में गठबंधन होता तो वहां परिणाम दूसरा होता। बता दें कि एमपी में कांग्रेस ने सपा से गठबंधन करने से इनकार कर दिया था।

उन्होंने कहा कि ये चुनाव परिणाम बताते हैं कि जनता बदलाव चाहती थी। 2024 में भी बदलाव के लिए ही वोट पड़ेंगे। भाजपा को इसे लेकर चिंतित होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here