अर्जुन कपूर ने बताई जाह्नवी के नहाने से जुड़ी एक अजीब आदत, भाई-बहनों ने खोली एक-दूसरे की पोल

अर्जुन कपूर और जाह्नवी रीसेंटली एक मैगजीन के कवर पर साथ नजर आए थे। अब दोनों ने साथ बैठकर मजेदार रैपिड फायर किया है। अर्जुन ने इस वीडियो को टाइटल दिया है ‘बक-बक विद बाबा’। वीडियो काफी मजेदार है। जान्हवी और अर्जुन ने इसमें अपने बारे और एक-दूसरे के बारे मजेदार बातें बताई हैं। अर्जुन ने ये भी बताया है कि जाह्नवी सूटकेस लेकर घूमती हैं और कहीं भी शॉवर लेने लगती हैं।


अर्जुन हैं ज्ञानी बाबा, देते हैं अडवाइस

जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में साथ नजर आए थे। अब दोनों ने साथ बैठकर फिर से रैपिड फायर खेला। इसमें दोनों ने अपने बारे में कई बातें बताईं जैसे, जाह्नवी और अर्जुन दोनों को ही बीच पसंद है। अर्जुन कपूर काफी ज्ञान देते हैं और जाह्नवी को उनकी अडवाइस बुरी नहीं लगतीं। वहीं अर्जुन ने बताया कि जाह्नवी सूटकेस लेकर घूमती रहती हैं और दुनिया के किसी भी कोने में नहा सकती हैं। इस पर जाह्नवी ने भी हामी भरी और बोलीं, हां अगर आपके घर में बाथरूम है, मैं आ रही हूं शॉवर लेने।

मनोरंजन से और

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here