प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया खास पल, घर लौटे निक जोनस ने यूं बरसाया प्यार

मेरा पिया घर आया… ये गाना इस वक्त प्रियंका चोपड़ा पर एकदम फिट बैठ रहा है। रीसेंटली उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह निक जोनस को गले लगाए दिख रही हैं और कैप्शन में बताया है कि निक घर आए हैं। दोनों इस साल एक-दूसरे के साथ नहीं रह पाए।  प्रियंका अपने वर्क कमिटमेंट्स के चलते यूके में रहीं वहीं निक लॉस ऐंजेलिस में। अब साथ होकर काफी खुश हैं। यह खुशी उन्होंने अपने फैंस और फ्रेंड्स के साथ शेयर की है। 


प्रियंका ने फैंस को दिखाई तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की है। इसमें उनके साथ निक जोनस हैं। दोनों ने एक-दूसरे को प्यार से हग किया है। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, वह घर आ गए। निक हाल ही में प्रियंका के न्यू यॉर्क रेस्ट्रॉन्ट सोना में गए थे। साथ में उनके भाई केविन जोनस भी थे। दोनों भाइयों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। 


बर्थडे पर मिला था सरप्राइज

वहीं बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा भी ओपनिंग के बाद पहली बार सोना रेस्ट्रॉन्ट गई थीं। उन्होंने अपने फोटोज शेयर किए थे। प्रियंका और निक एक-दूसरे के पोस्ट पर लवी-डवी कॉमेंट्स करते रहते हैं। बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे था। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर महंगी वाइन की तस्वीर शेयर की थी। यह गिफ्ट उनको पति निक जोनस ने दिया था। निक ने उनका बर्थडे स्पेशल बनाया था, जिसकी झलक प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर दिखाई थी। इस दौरान प्रियंका ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here