किसानों के लिए बॉर्डर पर ही धान खरीदने-बेचने की व्यवस्था – जिलाधिकारी जसजीत कौर

शामली- हरियाणा में धान बेचने जा रहे किसानों को हरियाणा पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद अब यूपी सरकार ने अपने बॉर्डर पर ही धान खरीदने की व्यवस्था कर दी है। 

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने  बताया  कि जो किसान  बिड़ौली बॉर्डर से होते हुए हरियाणा करनाल में जाते हैं,जिनको धान की बिक्री करनी होती है। उन किसानों को हो रही असुविधा को देखते हुए उनकी सुविधा के दृष्टिगत धान की बिक्री हेतु तहसील ऊन के अंतर्गत बिड़ौली  बॉर्डर के पास 2 नये धान क्रय केंद्र खोले जा रहे हैं,जिसमें एक एस0एस0एस0 याहियापुर एट केरटू एवं दूसरा एफ0एस0एस0 ऊदपुर है।

 जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि दोनों धान खरीद केंद्रों पर किसान प्रक्रिया अनुसार अपना (मोटा धान/कॉमन धान) बेच सकता है,उनको हरियाणा जाने की आवश्यकता नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here