गंगा के टापू पर फंसे 21 श्रद्धालुओं का रेस्क्यू, हरिद्वार में बड़ा हादसा टला

HIGHLIGHTS
- हरिद्वार के उत्तरी क्षेत्र में सोमवार को एक संभावित बड़ा हादसा टल गया, जब गंगा नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण कई श्रद्धालु बीच में बने टापू पर फंस गए।
- घटना कबीर कुटीर घाट और सप्तऋषि क्षेत्र के पास की बताई जा रही है।
- जानकारी के अनुसार दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से आए कुछ श्रद्धालु गंगा में स्नान कर रहे थे।
- इसी दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे वे घाट के आगे बने टापू पर ही फंसकर रह गए।
- टापू पर पुरुषों, महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग मौजूद थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हरिद्वार के उत्तरी क्षेत्र में सोमवार को एक संभावित बड़ा हादसा टल गया, जब गंगा नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण कई श्रद्धालु बीच में बने टापू पर फंस गए। घटना कबीर कुटीर घाट और सप्तऋषि क्षेत्र के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से आए कुछ श्रद्धालु गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे वे घाट के आगे बने टापू पर ही फंसकर रह गए। टापू पर पुरुषों, महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग मौजूद थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही सप्तऋषि चौकी पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
शहर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुल 21 लोगों को सुरक्षित किनारे पर लाया गया। इनमें 10 पुरुष, 7 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। सभी श्रद्धालु पूरी तरह सुरक्षित हैं।
बचाव के बाद श्रद्धालुओं ने पुलिस और रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किया। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय जलस्तर और बहाव पर विशेष ध्यान दें और नदी के बीच बने टापू या गहरे हिस्सों में जाने से बचें, ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.