हल्द्वानी में वाइन शॉप में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

HIGHLIGHTS
- हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे पर स्थित एक वाइन शॉप में देर रात भीषण आग लगने से भारी नुकसान की खबर सामने आई है।
- आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरी दुकान और ऊपर बने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।
- घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात करीब दो बजे एक राहगीर ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं, जिसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।
- सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
- करीब साढ़े चार बजे सुबह…
हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे पर स्थित एक वाइन शॉप में देर रात भीषण आग लगने से भारी नुकसान की खबर सामने आई है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरी दुकान और ऊपर बने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात करीब दो बजे एक राहगीर ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं, जिसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब साढ़े चार बजे सुबह जाकर आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका।
पुलिस के मुताबिक, दुकान मल्ला गोरखपुर निवासी राजेंद्र पाल की बताई जा रही है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग ने दुकान में रखे शराब के बड़े स्टॉक को भी चपेट में ले लिया, जिससे आग और अधिक भड़क गई।
दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में लगभग आठ करोड़ रुपये तक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल कर्मियों की तत्परता से समय रहते आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे अन्य प्रतिष्ठान सुरक्षित बच गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए नुकसान का आकलन शुरू किया।
फायर विभाग के एसएसओ एमपी सिंह ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि सूचना और जल्दी मिल जाती तो नुकसान को और कम किया जा सकता था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.