बद्रीनाथ: मंडल-चोपता रोड पर सेना का वाहन हादसे का शिकार, दो जवान घायल

बद्रीनाथ। मंडल से चोपता रोड पर गुरुवार को भारतीय सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो जवान घायल हो गए। हादसे में एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बाद में सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, सेना के जवान सूर्य देवभूमि चैलेंज प्रतियोगिता से जुड़ी नेटवर्किंग व्यवस्था के सिलसिले में चोपता क्षेत्र की ओर गए थे। वापसी के दौरान मंडल की तरफ आते समय उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया। दुर्घटना स्थल दुर्गम और निर्जन क्षेत्र में होने के कारण वहां मोबाइल नेटवर्क भी उपलब्ध नहीं था, जिससे तुरंत मदद पहुंचाने में कठिनाई हुई।
इसी दौरान चोपता से गोपेश्वर की ओर जा रहे एक वाहन चालक ने सड़क किनारे गिरे हुए सैन्य वाहन को देखा। उसने तुरंत नीचे उतरकर दोनों घायल जवानों को बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल गोपेश्वर ले जाया गया।
घायलों की पहचान 29 वर्षीय जाबाज सिंह, पुत्र जय भगवान सिंह, निवासी भिवानी (हरियाणा) और 23 वर्षीय धवन सिंह के रूप में हुई है। दोनों जवान भारतीय सेना की सिग्नल कंपनी में तैनात बताए जा रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.