मसूरी-देहरादून मार्ग पर बाइक दुर्घटना, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

देहरादून। मसूरी देहरादून मार्ग पर कोल्हुखेत के पास बुधवार सुबह एक बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
जानकारी के अनुसार, दो युवक सुबह लगभग दस बजे देहरादून से मसूरी पेंट पुताई के काम के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक (बजाज प्लैटिना, UK07AB7926) नियंत्रण खो बैठी और खाई में गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक युवक खाई में मृतक अवस्था में था जबकि दूसरा घायल पहाड़ी पर फंसा हुआ था।
एसडीआरएफ की टीम ने घायल को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान 40 वर्षीय असवाक अहमद, पुत्र फारूक अहमद, निवासी रायपुर अधोईवाला के रूप में हुई है। घायल 14 वर्षीय फैजान अहमद, पुत्र असवाक अहमद का अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.