उत्तराखंड कांग्रेस में बदलाव: गणेश गोदियाल फिर से प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड में अपने प्रदेश नेतृत्व में बड़े बदलाव किए हैं। पार्टी महासचिव के सी. वेणुगोपाल ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। गोदियाल इस पद पर दूसरी बार आसीन हुए हैं; इससे पहले उन्होंने 22 जुलाई 2021 से 10 अप्रैल 2022 तक यह जिम्मेदारी निभाई थी।
साथ ही प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष और डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह नियुक्तियां आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में की गई हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.