नानकमत्ता में ट्रैक्टर-ट्राली और पिकअप की टक्कर, चार मजदूरों की मौत

नानकमत्ता: शनिवार सुबह नानकसागर डेम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में यूपी के संभल जिले के चार मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। दुर्घटना तब हुई जब तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पलट गया और उसमें सवार सभी घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, मजदूर अमरोहा और संभल जिले के हसनगढ़ निवासी थे। वे दीवाली मनाकर घर लौट रहे थे। मृतकों में अखिलेश सड़ासड़ीया, गुरुमुख (17) पुत्र राजेंद्र, जयवीर (31) पुत्र श्यामलाल और जयवीर पुत्र धर्मेन्द्र शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल अन्य तीन मजदूरों—शीशपाल, पुरुषोत्तम और प्रदीप—को तुरंत खटीमा के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने अखिलेश को मृत घोषित किया। गुरुमुख और जयवीर पुत्र श्यामलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। शीशपाल को गंभीर हालत में हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में सितारगंज में उनकी भी मौत हो गई। वहीं, जयपाल, प्रदीप और पुरुषोत्तम का इलाज जारी है।
नानकमत्ता पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल मजदूरों को अस्पताल भेजा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि हादसे की पूरी जांच की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.