उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, देहरादून में फुट ओवर ब्रिज का किया उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रविवार को राज्य में पहुंचीं। सुबह उन्होंने हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिसके बाद वह देहरादून पहुंचीं। यहां राष्ट्रपति निकेतन में नव-निर्मित फुट ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति आज रात्रि विश्राम अपने आशियाने में करेंगी।
राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर 3 नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रस्तावित है। इसके बाद शाम को वह नैनीताल स्थित राजभवन में आयोजित समारोह में शिरकत करेंगी।
अगले दिन यानी मंगलवार को राष्ट्रपति नीब करौरी बाबा के कैंचीधाम में दर्शन करेंगी और तत्पश्चात कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी।
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। दून एयरपोर्ट पर सुरक्षा रिहर्सल पूरी कर ली गई है, जबकि राष्ट्रपति के उपयोग हेतु चार हेलिकॉप्टर पहले ही पहुंच चुके हैं।
इधर, 9 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुनियाल गांव में सैन्यधाम का लोकार्पण करेंगे। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। सैन्यधाम में संग्रहालय, थिएटर और लाइट एंड साउंड शो जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से वीर सैनिकों की गाथाओं को दर्शाया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.