अटारी में रिट्रीट सेरेमनी का बदला समय, जानिए क्या है नई टाइमिंग

अमृतसर: भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अटारी रिट्रीट समारोह का समय अब सर्दियों के कारण आधा घंटा पहले कर दिया गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण महल के अनुसार, अब यह समारोह शाम 5 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
पहले इसका समय शाम 5:30 बजे से 6 बजे तक था। नया समय तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से सीमा गेट इस दौरान बंद रहेंगे और दोनों देशों के सैनिकों के बीच कोई पारंपरिक अभिवादन या रस्में नहीं होंगी। बीएसएफ ने 24 अप्रैल से इन पारंपरिक रस्मों को स्थगित कर रखा है।
अटारी के अलावा हुसैनीवाला और सादकी बॉर्डर पर रोजाना ध्वज अवतरण समारोह जारी है, चाहे पाकिस्तानी रेंजर्स इसमें शामिल हों या नहीं।
यह समारोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीटिंग रिट्रीट सीमा समारोह के नाम से जाना जाता है। सूर्यास्त से ठीक पहले दोनों देशों के सैनिक परेड के साथ झंडे को उतारते हैं। भारत की तरफ बीएसएफ के जवान परेड में हिस्सा लेते हैं और पाकिस्तानी रेंजर्स भी अपने देश के झंडे के लिए परेड करते हैं। हालांकि, हालिया तनाव और ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच पारंपरिक अभिवादन को फिलहाल बंद रखा गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.