उत्तराखंडटॉप न्यूज़
हरिद्वार-देहरादून रेलखंड पर आंधी का कहर, ट्रैक पर गिरा पेड़, कई ट्रेनें प्रभावित

HIGHLIGHTS
- हरिद्वार और देहरादून रेलखंड पर तेज आंधी-तूफान के दौरान एक बड़ा पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिर जाने से रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
- इस घटना के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
- मौके पर पहुंची रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी, जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
- सभी एजेंसियों ने मिलकर ट्रैक को साफ करने और यातायात बहाल करने के लिए राहत एवं बहाली कार्य शुरू किया।
- रेलवे कर्मचारियों ने पेड़ को काटकर हटाने का प्रयास…
LEADERBOARDYard sale · Demo slotMore info ›
हरिद्वार और देहरादून रेलखंड पर तेज आंधी-तूफान के दौरान एक बड़ा पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिर जाने से रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इस घटना के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
मौके पर पहुंची रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी, जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सभी एजेंसियों ने मिलकर ट्रैक को साफ करने और यातायात बहाल करने के लिए राहत एवं बहाली कार्य शुरू किया।
रेलवे कर्मचारियों ने पेड़ को काटकर हटाने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक भी ट्रैक पूरी तरह से बहाल नहीं हो सका था।
रेल संचालन जल्द बहाल करने के प्रयास जारी
रेलवे प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक को जल्द से जल्द साफ कर रेल संचालन सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.