आज अगस्त का पहला दिन है और चंद्रमा का गोचर पूरे दिन तुला राशि में रहेगा। साथ ही स्वाती नक्षत्र और गजलक्ष्मी योग के संयोग से कुछ राशियों के लिए यह दिन विशेष शुभफलदायी रह सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल, जो पंचांग और ग्रह-नक्षत्रों की गणना पर आधारित है।
मेष (Aries)
आज आप जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें। किसी और पर निर्भर होने की बजाय कार्य स्वयं करें। विपरीत परिस्थितियों में भी संयम बनाए रखें। जीवनसाथी को नई नौकरी मिल सकती है। करियर से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय आज लिया जा सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा निवेश करने का विचार भी बन सकता है।
वृषभ (Taurus)
आपकी मेहनत आज रंग ला सकती है। हालांकि, कुछ लोग आपकी सफलता से ईर्ष्या कर सकते हैं। समझदारी से सभी फैसले लें और अनावश्यक जोखिम से बचें। संतान शिक्षा के लिए बाहर जा सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी राय को महत्व मिलेगा।
मिथुन (Gemini)
अध्ययन और बुद्धिमत्ता से आप लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। व्यर्थ खर्चों पर नियंत्रण रखें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। किसी पुराने रुके कार्य में सफलता मिल सकती है। उधार देने में सतर्कता बरतें।
कर्क (Cancer)
पारिवारिक मामलों में बाहरी दखल से बचें। बच्चों के साथ समय बिताएं और उनकी समस्याएं समझने का प्रयास करें। किसी शुभ समाचार की प्रतीक्षा हो सकती है। नया वाहन खरीदने का विचार भी संभव है।
सिंह (Leo)
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। यात्रा या नौकरी से संबंधित शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।
कन्या (Virgo)
कारोबार में सतर्कता आवश्यक है। कोई काम अंतिम क्षणों में बिगड़ सकता है। वाणी में संयम रखें। अविवाहित लोगों के लिए प्रेम प्रस्ताव आ सकता है। आय के स्रोत बढ़ाने की दिशा में प्रयास होंगे।
तुला (Libra)
आज का दिन व्यावसायिक रूप से सकारात्मक बदलाव का है। मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम हो सकता है। नौकरी में स्थानांतरण की संभावना है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
वृश्चिक (Scorpio)
कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नियमों का पालन करें। पुराने कर्ज से राहत मिलने की संभावना है। कोई मेहमान घर आ सकता है। बैंकिंग या कमीशन संबंधी काम में लाभ हो सकता है।
धनु (Sagittarius)
आज समझदारी से निर्णय लें। दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें। धार्मिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है। किसी जोखिम को सोच-समझकर उठाएं। प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की संभावना है।
मकर (Capricorn)
ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। कानूनी मामले सुलझ सकते हैं, हालांकि खर्च अधिक होगा। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। छात्र शिक्षा में प्रगति करेंगे।
कुंभ (Aquarius)
धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। पारिवारिक निर्णय घर में ही लें। सरकारी क्षेत्र के जातकों को ट्रांसफर का योग है।
मीन (Pisces)
मिश्रित फल देने वाला दिन है। बड़ों से मार्गदर्शन लें। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। अत्यधिक लाभ की लालच में नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें और विशेषज्ञ से सलाह लें।