9 अप्रैल, गुरुवार को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन चंद्रमा धनु राशि में संचरण करेगा। पंचांग के अनुसार आज कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनका प्रभाव अलग-अलग राशियों पर देखने को मिलेगा। कुछ लोगों को आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं और उनकी वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। वहीं कुछ राशियों को लेन-देन और पारिवारिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि
आज का दिन आनंद और हल्के-फुल्के पलों से भरा रह सकता है। मन घूमने-फिरने और दोस्तों के साथ समय बिताने का करेगा। किसी मित्र की बात थोड़ी खटक सकती है, लेकिन उसे नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा। अगर बाहर जाने की योजना बन रही है तो माता-पिता की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, लेकिन पुरानी बातों को छेड़ने से बचें।
वृषभ राशि
आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। आपको किसी नई जिम्मेदारी या पहचान मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर वरिष्ठों से हल्की बहस हो सकती है, लेकिन संयम बनाए रखने से स्थिति संभल जाएगी। संतान की किसी छोटी इच्छा को पूरा करने से मन को संतोष मिलेगा।
मिथुन राशि
कार्यस्थल पर किसी के बहकावे में आने से बचें और अपने फैसले सोच-समझकर लें। पिता की किसी बात से मन थोड़ा आहत हो सकता है, लेकिन समय के साथ स्थिति सामान्य हो जाएगी। यात्रा या घूमने के दौरान कोई उपयोगी जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी। धैर्य बनाए रखना आज जरूरी है।
कर्क राशि
आज परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है। किसी रिश्तेदार या परिचित की शादी की खबर घर में उत्साह ला सकती है। यदि किसी पर कर्ज है तो उसे चुकाने का अवसर भी मिल सकता है। खरीदारी का मन बनेगा, लेकिन खर्च करते समय संतुलन रखना जरूरी है। आमदनी बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं।
सिंह राशि
आज का दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है और कई काम एक साथ सामने आ सकते हैं। जल्दबाजी से बचें और शांत मन से फैसले लें। माता की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक साबित हो सकती है। पुराने अधूरे काम पूरे होने की संभावना है। घर में किसी मेहमान के आने से खुशियां बढ़ेंगी।
कन्या राशि
दिन सुखद रहेगा और आप खुद को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को सकारात्मक समाचार मिल सकता है। किसी से वादा करते समय सोच-समझकर बोलें। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है और करियर में प्रगति के संकेत हैं।
तुला राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन छोटी-छोटी बातें मन को परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें, क्योंकि नुकसान की संभावना है। जीवनसाथी काम के कारण कहीं बाहर जा सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।
वृश्चिक राशि
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल सकते हैं और आय बढ़ने की संभावना है। किसी सहकर्मी की बात आपको परेशान कर सकती है, लेकिन धैर्य और साहस से स्थिति संभल जाएगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई अवसर भी सामने आ सकता है।
धनु राशि
आज जीवन में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। पिता किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं, लेकिन बातचीत से मामला सुलझ जाएगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा, फिर भी लाभ की संभावना बनी रहेगी। नए विचार आपके काम में सफलता दिला सकते हैं।
मकर राशि
आज का दिन शांत रहेगा, लेकिन बोलते समय शब्दों का चयन सावधानी से करें। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देने से बचें। पिता की किसी बात से मन दुखी हो सकता है, लेकिन भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
कुंभ राशि
व्यापार से जुड़े लोगों को आज विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। छोटी-सी गलती भी नुकसान पहुंचा सकती है। साझेदारी में काम करते समय सतर्क रहें। स्वास्थ्य संबंधी जांच कराने की जरूरत पड़ सकती है। यात्रा की योजना बनाते समय परिवार की सलाह लें।
मीन राशि
आज कुछ नया करने का उत्साह रहेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतर सकती है। घर में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी खरीदने का मौका मिल सकता है। यात्रा के दौरान मिली जानकारी भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है।