ग्रह-नक्षत्रों की गति और पंचांग के विश्लेषण के आधार पर तैयार यह राशिफल आपकी राशि के अनुसार आज के दिन की संभावनाओं का संकेत देता है। इसमें आपके कार्यक्षेत्र, व्यवसाय, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य, और दिनभर की घटनाओं के बारे में जानकारी दी जाती है। इस राशिफल की मदद से आप दिन की योजनाओं को बेहतर ढंग से बना सकते हैं और संभावित अवसरों व चुनौतियों का पूर्वानुमान लगाकर सतर्क रह सकते हैं।

मेष (Aries)

आपके लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। नई नौकरी की संभावना बन सकती है और संतान से जुड़ी किसी प्रतियोगिता में भागीदारी की स्थिति बनेगी। निवेश संबंधी कोई निर्णय भावनाओं में आकर न लें। यदि किसी कार्य को लेकर मन व्याकुल हो, तो उस पर ठहरकर सोचें। धैर्य से काम लें, सेहत में सुधार के योग हैं।

वृषभ (Taurus)

आज आपके आसपास के लोग आपके प्रति ईर्ष्यालु हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। संतान से जुड़ी सफलता हर्ष का कारण बनेगी। विवाहिक जीवन में सुधार दिखेगा। कीमती वस्तुओं की सुरक्षा करें। किसी कार्य को लेकर दूसरों पर अत्यधिक निर्भरता नुकसानदेह हो सकती है।

मिथुन (Gemini)

सेहत आज कमजोर रह सकती है। कोई कानूनी मसला आपको चिंता में डाल सकता है। किसी की मदद करने का अवसर मिलेगा, लेकिन पूर्व की गलतियों से सबक लेना जरूरी होगा। धन लाभ संभव है, किंतु पारिवारिक रिश्तों में तनाव उत्पन्न हो सकता है।

कर्क (Cancer)

आपमें सहयोग की भावना बनी रहेगी। किसी उलझन भरे कार्य को लेकर जीवनसाथी या मित्र से चर्चा करें। संतान की संगति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कामकाज में लापरवाही अधिकारियों को नाराज कर सकती है। मन में कुछ नया करने का उत्साह रहेगा।

सिंह (Leo)

आपका ध्यान आज महत्वपूर्ण कार्यों पर केंद्रित रहेगा। ईश्वर भक्ति में मन लगेगा। जोखिम भरे कार्यों से दूरी रखें। आपके नेक इरादों को कुछ लोग गलत समझ सकते हैं। किसी विवाद से दूर रहना ही बेहतर होगा। घर के नवीनीकरण संबंधी कार्य आरंभ हो सकते हैं।

कन्या (Virgo)

आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ करियर से जुड़ा निर्णय ले सकते हैं। लाभदायक निवेश की संभावना बन सकती है। घर के लिए सुविधाजनक वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात संभव है। खानपान पर नियंत्रण रखें।

तुला (Libra)

ऊर्जा से भरपूर दिन है, इसे सही दिशा में लगाएं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ानी होगी। विदेश अध्ययन की योजना बना रहे छात्रों को अवसर मिल सकता है। किसी पुराने निर्णय पर पछतावा हो सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio)

विवाहित लोगों के लिए दिन सुखद रहेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, विशेषकर उधार लिए वाहन से बचें। किसी मेहमान के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। उधारी चुकता करने की योजना सफल होगी। जीवनशैली में सुधार के प्रयासों में खर्च बढ़ सकता है।

धनु (Sagittarius)

दिन सावधानी से बिताएं। किसी विवाद में न पड़ें। परिजनों से मेल-मिलाप होगा। कारोबार में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। अविवाहित लोगों को नया संबंध बन सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें, वरना अनावश्यक विवाद खड़े हो सकते हैं।

मकर (Capricorn)

आलस्य छोड़कर सक्रिय रहें। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। प्रतिस्पर्धा में सफलता की उम्मीद है। निवेश के निर्णय सोच-समझकर लें। पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्नता होगी। नए रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक आयोजनों में भागीदारी संभव है।

कुंभ (Aquarius)

आपकी सोच आज सकारात्मक रहेगी। कार्यक्षेत्र में निर्णयों का लाभ मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान संभव है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान की समस्या को आपसी बातचीत से सुलझाने का प्रयास सफल हो सकता है। नई गाड़ी खरीदने की संभावना भी है।

मीन (Pisces)

किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न लें। अटकी हुई प्रॉपर्टी डील आगे बढ़ने में अड़चन आ सकती है। वाहन प्रयोग में सतर्क रहें। खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है, अन्यथा आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।