आज दिनभर चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेगा। मूल और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के प्रभाव से धन योग और गजलक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा कर्क राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग भी बन रहा है। ग्रहों की इस विशेष स्थिति से कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। जानिए आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा:

मेष (Aries)

दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। संतान की नौकरी से जुड़ी चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं।

वृषभ (Taurus)

विद्यार्थियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। यात्रा के दौरान नई जानकारी मिल सकती है। निवेश के लिए समय अनुकूल है। पुराने निवेश से लाभ की उम्मीद है। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। परिवार में विवाह से जुड़ी अड़चनें दूर होंगी।

मिथुन (Gemini)

उन्नति की दिशा में कदम बढ़ेंगे। वित्तीय लेन-देन में सतर्कता बरतें। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करें। ससुराल पक्ष से संबंधों में खटास आ सकती है। संपत्ति से लाभ मिल सकता है। पिता से सलाह लेना लाभकारी रहेगा।

कर्क (Cancer)

दिन सोच-समझकर फैसले लेने का है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। साझेदारी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। संतान के परीक्षा परिणाम संतोषजनक रह सकते हैं।

सिंह (Leo)

रुकी हुई योजनाएं आगे बढ़ेंगी। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वाणी में संयम रखें। यात्रा की योजना बन सकती है।

कन्या (Virgo)

ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सकारात्मक दिशा में प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। सहयोगियों का साथ मिलेगा। घरेलू आयोजन की योजना बना सकते हैं।

तुला (Libra)

दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। कामकाज में दिक्कतें आएंगी। किसी पर आंख बंद कर भरोसा न करें। कई जिम्मेदारियाँ एक साथ आ सकती हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें। मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio)

खर्चों में वृद्धि होगी। शौक की चीजों पर पैसा खर्च होगा। परिवार में नई वस्तुएं आ सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। निर्णय लेने से पहले अच्छे से विचार करें।

धनु (Sagittarius)

अतिरिक्त आय के स्रोत सामने आएंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। पिता से अनबन हो सकती है। संतान से जुड़ी उलझनों का समाधान मिलेगा। अविवाहितों को नया प्रस्ताव मिल सकता है।

मकर (Capricorn)

सामान्य दिन है। नए प्रयास सफल होंगे। व्यापार में लाभ होगा। कर्ज चुकाने की योजना बनेगी। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रॉपर्टी डील फाइनल हो सकती है। किसी परिजन की बात बुरी लग सकती है।

कुंभ (Aquarius)

दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। दीर्घकालिक योजनाओं में प्रगति होगी। कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बॉस से संबंध अच्छे रहेंगे।

मीन (Pisces)

दिन मिला-जुला रहेगा। अतिरिक्त ऊर्जा के चलते काम समय पर पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। संतान नाराज हो सकती है। किसी अप्रिय सूचना से मन व्यथित हो सकता है। आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहें।