आज शुक्रवार, 11 जुलाई को श्रावण मास का पहला दिन है, जिसे विशेष रूप से भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। आज चंद्रमा का गोचर धनु राशि में होगा और फिर वह मकर राशि में प्रवेश करेगा। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और वसुमान योग बनने से कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के योग बन रहे हैं।

राशिफल की गणना ग्रहों की स्थिति और पंचांग के आधार पर की जाती है। इससे न केवल दिनभर की संभावनाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है, बल्कि करियर, व्यवसाय, परिवार, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को भी समझा जा सकता है। आइए जानते हैं, आज का राशिफल।

मेष (Aries)

आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को उन्नति का अवसर मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें।

वृषभ (Taurus)

परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। घर में किसी नए सदस्य के आने की संभावना है। निवेश को लेकर सतर्क रहें। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। घर के निर्माण की योजना शुरू हो सकती है।

मिथुन (Gemini)

आज धार्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। पढ़ाई में ध्यान दें। भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है। संयम बनाए रखें और क्रोध से बचें।

कर्क (Cancer)

अचानक धन लाभ की संभावना है। परिजनों से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में तकनीकी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में सुझावों को सराहा जाएगा।

सिंह (Leo)

साझेदारी में किया गया काम लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी से संबंध सुधर सकते हैं। पारिवारिक आयोजनों में व्यस्तता रहेगी। सरकारी कामों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।

कन्या (Virgo)

आज फालतू की जल्दबाज़ी से बचें। आमदनी में वृद्धि होगी, परंतु खर्चे भी बढ़ सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों से नज़दीकियां बढ़ेंगी। बच्चों की समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी। नौकरी में उन्नति संभव है।

तुला (Libra)

आज रुके हुए कार्यों के पूरे होने की संभावना है। स्वास्थ्य में हल्की गिरावट आ सकती है। सोच-समझकर बोलें। संतान से सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर रचनात्मक सोच से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio)

नई संपत्ति की खरीदारी के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। बैंकिंग क्षेत्र के लोग नई पहचान बना सकते हैं। ऑनलाइन खरीदारी संभव है। वैवाहिक जीवन में भी सुधार के संकेत हैं।

धनु (Sagittarius)

आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा की योजना बन सकती है। जोखिम भरे निवेश से बचें। कार्यक्षेत्र में गुप्त बातों को साझा न करें। सकारात्मक सोच रखने पर लोग भी आपके सहयोगी बनेंगे।

मकर (Capricorn)

आज प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। रुका हुआ कोई कार्य पूरा हो सकता है। अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। खर्च बढ़ेगा परंतु इच्छाएं भी पूरी होंगी। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है।

कुंभ (Aquarius)

नौकरी में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। पुराने कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। कुछ पारिवारिक मुद्दों को लेकर चिंता रहेगी। संतान से सुखद समाचार मिल सकता है।

मीन (Pisces)

आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा। प्रतियोगिता में जीत हासिल हो सकती है। परिवार में किसी से वादे को निभाने का अवसर मिलेगा। यात्रा का लाभ मिलेगा। माता से संबंध सुधर सकते हैं।