12/06/2025: आज का राशिफल

पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। चंद्रमा धनु राशि में स्थित रहेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और पंचांग की गणना के आधार पर तैयार इस दैनिक राशिफल में आप जान सकते हैं नौकरी, व्यापार, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की गतिविधियों से जुड़ी अहम जानकारियां। यह राशिफल आपके दिन की योजना बनाने में सहायक हो सकता है। इसमें बताया गया है कि दिन आपके अनुकूल रहेगा या आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

मेष

आज का दिन लाभदायक रहेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं और व्यापार से जुड़ी अधूरी डील भी पूरी होने की संभावना है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेंगे और बच्चों के साथ समय बिताना मन को प्रसन्न करेगा।
शुभ रंग: गुलाबी

वृषभ

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई निर्णय जल्दबाजी में लेना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए परिजनों से विचार-विमर्श करें। साझेदारी का कार्य लाभ देगा, लेकिन अफवाहों से दूर रहें। पुराने विवाद दोबारा उभर सकते हैं।
शुभ रंग: पीला

मिथुन

मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी मांगलिक आयोजन की संभावना है, लेकिन छोटी बातों को नजरअंदाज करें। संतान से किया वादा निभाने की कोशिश करेंगे। साझेदारी से बचें और जरूरी जानकारी साझा न करें।
शुभ रंग: लाल

कर्क

आज का दिन प्रसन्नता देने वाला रहेगा। धार्मिक माहौल का अनुभव होगा। किसी मनोकामना की पूर्ति संभव है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और विदेशी शिक्षा के इच्छुक छात्रों को अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग: नीला

सिंह

दिन सामान्य रहेगा। साझेदारी में धोखा मिल सकता है, सतर्क रहें। शिक्षा में विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। पैतृक व्यवसाय को लेकर पिता से बातचीत संभव है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में पहचान बनेगी।
शुभ रंग: सफेद

कन्या

परिश्रम की अधिकता रहेगी। ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और यात्रा के योग बन रहे हैं। सेहत में सुधार होगा लेकिन लापरवाही से बचें।
शुभ रंग: लाल

तुल

सम्मान में वृद्धि होगी। कोई छिपी बात उजागर हो सकती है, जिससे तनाव हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा मसला सामने आ सकता है। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा संभव है।
शुभ रंग: पीला

वृश्चिक

प्रगति के अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। घरेलू जिम्मेदारियों को समय दें। वित्तीय विवाद का समाधान हो सकता है। निवेश से पहले सोच-विचार जरूरी है।
शुभ रंग: गुलाबी

धनु

अचानक लाभ के योग बन रहे हैं। कुछ विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। राजनीति में संपर्क बढ़ेगा। धन वापसी की संभावना है।
शुभ रंग: नारंगी

मकर

काम में देरी से तनाव रहेगा। पारिवारिक माहौल भी अशांत रह सकता है। संयम बनाए रखें और व्यापारिक निर्णय सोच-समझकर लें। ससुराल पक्ष से मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद

कुंभ

रुके हुए कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। नया घर खरीदने की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
शुभ रंग: पीला

मीन

कार्यक्षेत्र में दबाव बना रहेगा लेकिन मेहनत सफल होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान शिक्षा को लेकर राय ले सकती है। आत्मानुशासन बनाए रखें और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।
शुभ रंग: हरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here